फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जैसे-जैसे शारदीय नवरात्र नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कारीगर जगत जननी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तेजी से अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक मिट्टी के साथ पीओपी की प्रतिमाएं गढ़ने के लिए स्थानीय और बाहरी कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, इस बार त्योहार के उत्साह पर महंगाई का साया साफ दिखाई दे रहा है। मिट्टी की कम आमद, पुआल और बांस की बढ़ती कीमतों के साथ परिवहन खर्च बढ़ने से प्रतिमाओं के दाम में भी इस साल इजाफा हुआ है। दिया जा रहा एडवांस आर्डर यह भी पढ़ें- Sitapur News: मिट्टी में रंग भर रहे हाथ, आकार ले रहीं मां दुर्गा की प्रतिमाएंमहंगाई का असर दामों में इजाफे के बावजूद त्योहार की खुशियों के चलते महंगाई का असर कम दिखाई दे रहा है। आयोजकों की ओर से मनपसंद प्रतिमाओं के...