फतेहपुर, अक्टूबर 25 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव में दुकान से बिस्किट लेने जा रही दो वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। सोनिका देवी ने बताया कि 22 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी सेजल बिस्कुट लेने दुकान जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी बुद्धसेन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए आया और बच्ची के बाएं पैर पर वाहन चढ़ा दिया। हादसे में बच्ची गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...