फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मामूली बातों पर विवाद कर लोग एक दूसरे पर हमला कर सिर फोड़ रहे हैं। मारपीट की घटनाओं पर पुलिस सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई कर रही है। तीन अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज किए हैं। हुसैनगंज में रास्ते में घेरकर युवक व उसके परिजनों पर हमले, थरियांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने आने और शौचालय निर्माण को लेकर हुए बवाल के मामलों में पुलिस ने सात महिलाओं सहित 18 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। केस-1 यह भी पढ़ें- Fatehpur News: परिवार में चली लाठियां और कुल्हाड़ी, आठ पर केसकेस-1 सामान लेकर लौटते समय किया हमला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी अमित ने बताया कि 20 जुलाई की शाम सामान लेकर लौटते समय सुखलाल के दरवाजे के पास लवकुश, अमन पुत्रगण छोटेलाल, वीरबहादुर व अनीके...