Fatehpur News: मामूली कहासुनी में दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी, 12 घायल
फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: औंग। थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में शनिवार शाम दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद लाठी डंडे कुल्हाड़ी चल गए। मारपीट हमले में दोनों ओर से 12 लोग घायल हुए हैं। डायल-112 की सूचना पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद मामला नियंत्रित हो सका। पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रावतपुर गांव निवासी रामआसरे और श्रीराम पड़ोसी हैं। दोनों परिवारों के बीच अक्सर कहासुनी वाद विवाद होता रहता था। शनिवार को परिवार में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसमें सभी अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। वहां से लौटने के बाद शाम को दोनों घरों की महिलाओं के बीच पहले गाली गलौज विवाद शुरु हुआ। जिसके बाद घर के पुरुष भी लाठी डंडा कुल्हाड़ी लेकर निकल आए। दोनों ओर से हमले होने लगे। एक पक्ष से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.