Fatehpur News: माता के जय-जयकार से गूंजा मां शैलपुत्री का दरबार
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। नवरात्र के पहले दिन रविवार को सभी देवी -मंदिरों और घरों में भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए सुबह ही भक्त पहुंचे। लोगों ने नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। घरों में शुभ मुर्हूत में घट स्थापना की गई। दिनभर मुहूर्त होने के कारण पंडितों को बुलाकर लोग कलश स्थापना कराते रहे। चारों तरफ वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज रही। शहर से गांव तक लोग देवी की आराधना में लीन दिखे। शहर से लेकर ग्रामीणांचलों तक शारदीय नवरात्र को लेकर एक दिन पूर्व से तैयारी शुरू हो गई थी। रविवार को श्रृंगार और आरती करने के बाद देवी मंदिरों के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर खुलते ही भक्तों ने लाइन में लगकर बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.