Fatehpur News: मां शीतला धाम मंदिर द्वार का विधायक ने किया लोकार्पण
फतेहपुर, नवम्बर 15 -- Fatehpur News: थरियांव। रामपुर थरियांव ग्राम सभा के धरमदासपुर स्थित मां शीतला धाम मंदिर में कई वर्षों से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया। सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी द्वारा 45 लाख रुपये की विधायक निधि से मंदिर के मुख्य द्वार सहित जीर्णोद्धार का काम करवाया। जिसका लोकार्पण सांसद नरेश चंद्र उत्तम पटेल व विधायक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य द्वार के उद्घाटन के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई साथ ही भंडारे का आयोजन भी हुआ। बताया कि स्व.कृष्णदत्त उर्फ बालराज लोधी की पुण्य स्मृति में प्रवेश द्वार व परिसर का सौंदर्यीकरण कराया गया है। इस मौके पर शिवकांत तिवारी, नरेश कोरी, रामतीरथ परमहंस, अनूप सिंह यादव, मोतीलाल यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.