Fatehpur News: मां बेटे को ससुरालीजनों ने पीटा
फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सदर कोतवाली के नई तहसील के पीछे शिवाजी नगर निवासी सोनी पत्नी स्वर्गीय राज ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह बच्चों के साथ ससुर के घर में रहती है। ससुर जयराम और देवर संजय अक्सर उससे रंजिश रखते हुए गाली-गलौज करते और घर से भगाने की धमकी देते हैं। तीन अक्तूबर की रात करीब आठ बजे दोनों ने उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा। शोर सुनकर कक्षा 10 में पढ़ने वाला बेटा रिषी बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीट दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.