Fatehpur News: मां के जयकारों से गूंजे मंदिर, कन्याओं के पांव पखारे
फतेहपुर, अक्टूबर 18 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर देवी मंदिरों से लेकर दुर्गा पांडालों और घरों तक पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। अलौकिक सिद्धियों और अक्षय पुण्य की कामना से घर-घर मां महागौरी की आराधना की गई। दिनभर मंत्रोच्चार गूंजते रहे। देवी मंदिरों के पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। देर शाम तक मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे। हालांकि, अष्टमी रविवार को है या सोमवार को, इसको लेकर भक्तों में ऊहापोह की स्थिति रही। अधिकांश लोगों ने रविवार को ही अष्टमी का व्रत रखा। मान्यता है कि नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की उपासना करने से भक्तों के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। मां भगवती का यह शक्ति स्वरूप भक्तों को अमोघ फल प्रदान करता है। उनकी कृपा से साधक पवित्रता और अक्षय पुण्य का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.