फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ बगीचे में छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को दोपहर में जब वह अपने घर के पास स्थित बगीचे में फल तोड़ रही थी, तभी गांव का ही निवासी श्रीराम वहां पहुंचा। आरोपी ने पहले उससे नींबू मांगे और जब वह नींबू लेने गई तो उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर जबरन अपने घर की तरफ खींचने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए । जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...