फतेहपुर, नवम्बर 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। सिर और गर्दनपर धारदार हथियार के पांच वार कर जिस महिला की हत्या की गई, उसकी पहचान अब तक पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। दो नवंबर को ललौली के कोर्रा कनक मोड़ से मुत्तौर रोड किनारे खंती में मिले करीब 30 वर्षीय महिला के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने अब अपना दायरा बढ़ा दिया है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस अधिकारियों और जांच टीमों के साथ बैठक कर नई रणनीति बनाई। इसके तहत 22 विशेष पुलिस टीमें गठित कर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 15 जिलों में रवाना की गई हैं। पुलिस टीमें संबंधित जिलों में हाल के दिनों में दर्ज हुई महिलाओं की गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल करने के साथ स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार भी करेंगी। महिला की तस्वीर और हुलिये के जरिए पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। एसपी ने टीमों को...