फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर बस सेवा के माध्यम से बुजुर्ग महिलाओं को आजीवन और रक्षाबंधन पर बहनों को तीन दिन नि:शुल्क यात्रा के वर्चुअल उद्घाटन पर राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने महिलाओं का साड़ी संग उपहार भेंट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर खासी गंभीर है। हर साल रक्षाबंधन पर लाखों महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराई जा रही है, लेकिन अब बुजुर्ग महिलाएं को भी आजीवन नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिल सकेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री ने 50 हजार बेटियों को स्कूटी उपलब्ध कराने और 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिं...