फतेहपुर, अक्टूबर 2 -- Fatehpur News: बिंदकी। अहिंसा परमोधर्म की अलख जलाकर देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर पालिका भवन में चेयरमैन राधा साहू ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद अध्यक्ष गांधी चौराहा पहुंची और राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ धर्मेन्द्र सिंह समेत डॉ दिनेश, फार्मासिस्ट राजकुमार मनीष समेत स्टॉफ ने महापुरूषो के चित्रों पर पुष्प अर्पित किया। कोतवाली परिसर में सीओ प्रियांक जैन, कोतवाल शैलेष सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने भी महापुरूषों की जयंती मनाई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक ललौली चौराहा स्...