Fatehpur News: मलवां पेड़ा की मिठाइयों पर घूमता दिखा चूहा, वीडियो वायरल होते ही पहुंची टीम
फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। मलवां कस्बे में स्थित मोहन पेड़ा की दुकान का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर उक्त मिठाई फिंकवाई। वायरल वीडियो में एक चूहा दुकान के भीतर मिठाई के काउंटर में मिठाई खाता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दुकान की साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में दिखा चूहा वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बता रहा है कि मलवां स्थित मोहन पेड़ा की दुकान पर चाय पीने गया था। इसी दौरान उसकी नजर दुकान के अंदर घूम रहे चूहे पर पड़ी। चूहा मिठाई के बीच पहुंचकर उसे खाने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.