फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। उपकेंद्र में तैनाती और हाजिरी के नाम पर कथित लेनदेन की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में एक व्यक्ति मनचाहे स्थान पर तैनाती कराने और हाजिरी लगवाने के एवज में रुपये की 'व्यवस्था' किए जाने की बात करता सुनाई दे रहा है। वायरल ऑडियो में व्यक्ति देवमई में तबादला होने की बात कहते हुए घर के पास तैनाती मिलने और इसके एवज में रुपये दिए जाने का जिक्र कर रहा है। साथ ही हाजिरी और भुगतान की व्यवस्था कराने की बात भी कही जा रही है। बातचीत में फतेहपुर में अपने लोगों के होने और उनके माध्यम से रुपये पहुंचाने की बात भी सुनाई दे रही है। फोन पर बात करने वाले को मामले का हल्ला न मचाने की हिदायत भी दी जा रही है। ऑडियो साम...