फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के चंदनापुर मजरे गाजीपुर गांव के मजदूर आगरा में ट्रांसमिशन लाइन का काम कर रहे थे। समय से मजदूरी नहीं मिलने से नाराज मजदूर कंपनी की गाड़ी में लाइन में इस्तेमाल होने वाला सामान लादकर गांव आ गए। कंपनी मैनेजर की शिकायत पर रविवार को किशनपुर पुलिस ने मजदूरों के घर से पिकअप गाड़ी और सामान बरामद कर लिया। चंदनापुर निवासी राम मनोहर निषाद, तेज नारायण निषाद समेत करीब एक दर्जन मजदूर आगरा में ट्रांसमिशन लाइन के काम में लगे थे। मजदूरों का आरोप था कि महीना पूरा होने के बाद भी करीब दो लाख रुपये मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज होकर वह कंपनी की गाड़ी में काम का सामान लेकर गांव चले आए। शिकायत पर पुलिस ने सामान बरामद कर लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच मजदूरी का हिसाब हुआ और कंपनी न...