फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में जीटी रोड किनारे बने एक मकान में देर रात चोरी की हो गई। मलवां निवासी शिवमोल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे दो चोर मकान की पिछली ओर से छत पर चढ़कर घर में घुस गए। चोर बहू के कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर चार सोने के कंगन, एक हार, झाला, मनचली, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। बहू के जागकर शोर मचाने पर चोर उसे कमरे में बंद कर छत से कूदकर फरार हो गए। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...