Fatehpur News: मंदिर से दानपेटी और 20 घंटे चोरी
फतेहपुर, जुलाई 24 -- Fatehpur News: अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव स्थित बिलोरी माता मंदिर में चोरों ने गुरुवार रात दानपेटी के साथ करीब 20 पीतल के घंटे चोरी कर लिए। सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। गांव निवासी संतोष त्रिवेदी ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार इसी मंदिर में करीब तीन वर्ष पहले भी 15 से 20 घंटे चोरी हो चुके हैं। वहीं देवचली स्थित नराखा बाबा मंदिर से भी इसी माह कई घंटे चोरी हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.