फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: अमौली, संवाददाता। कस्बे की मंडी समिति परिसर में शनिवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान टप्पेबाज ने गल्ला व्यापारी के झोले से करीब 15 हजार रुपए पार कर दिए। व्यापारी दुकान सजाने और गल्ला खरीदने की तैयारी में व्यस्त था। इसी दौरान पीछे से आए टप्पेबाज ने मौका पाकर रेजगारी और फुटकर रुपयों से भरा झोला उड़ा दिया। अमौली कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी राजाराम गुप्ता शनिवार को मंडी समिति परिसर में गल्ला खरीदने के लिए अपनी दुकान सजा रहे थे। उन्होंने दुकान लगाने के लिए फट्टा बिछाया और खरीदारी की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उनका झोला पार कर दिया। व्यापारी ने बताया कि झोले में करीब 15 हजार रुपए की रेजगारी और फुटकर रकम रखी हुई थी। कुछ देर बाद झोला गायब होने की जानकारी पर व्यापारी ने आसपास जानकारी दी। ब...