फतेहपुर, जुलाई 21 -- Fatehpur News: अमौली, संवाददाता। क्षेत्र के बुढ़वा गांव के श्रीराम दरबार मन्दिर में परमार्थ प्रेरणा समिति के द्वारा प्रभात जागरण का 24वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने भजनों की प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया। समिति के द्वारा प्रभात जागरण के सदस्यों को टार्च एवं थाल सेट देकर सम्मानित भी किया गया।बताया गया कि 24 वर्ष पूर्व राजनरायन सचान, विमलेश त्रिवेदी, जगदीश पाण्डेय, मोतीलाल दिवाकर, पंथू सिंह सचान, रामरतन कुटार समेत गांव के भक्तों ने 21 जुलाई 2002 से प्रभात जागरण का कार्यक्रम शुरु किया था। जिसमें सभी लोग प्रात: चार बजे प्राचीन लक्ष्मीनारायण मन्दिर में एकत्रित होकर साज बाज के साथ श्रीराम जय राम, जय जय राम की धुन से पूरे गांव में प्रभात फेरी करते हैं। जिससे पूरे गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होत...