फतेहपुर, सितम्बर 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। हथगाम ब्लॉक के कुलहड़िया गांव में सोमवार सुबह बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद पति-पत्नी मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला।हादसे में 42 वर्षीय राजेश यादव पुत्र रामस्वरूप और उनकी 40 वर्षीय पत्नी शशिकला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीण तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश में गिरा कच्चा मकान, सामान मलबे में दबा ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक स...