Fatehpur News: भाजपा सभासद से पांच हजार की लूट का मुकदमा दर्ज
फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: बहुआ, संवाददाता। ललौली थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच मार्ग पर भाजपा नामित सभासद से पांच हजार रुपये लूट लिए गए। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक दिन पूर्व सभासद पर मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद अब पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर बहुआ निवासी सभासद प्रेम प्रकाश गुप्ता उर्फ टीटू ने पुलिस को दी तहरीर में पंकज कुमार सोनी समेत एक अन्य व्यक्ति पर गाली-गलौज, धमकी, मारपीट और जेब से पांच हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। सभासद ने बताया कि सोमवार दोपहर वह फतेहपुर जाने के लिए निकले थे। संजय कुमार गुप्ता के भट्ठे के पास सामने से आ रहे पंकज कुमार सोनी और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने ई-रिक्शा रोककर उनकी गाड़ी रुकवा दी। दोनों ने गाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.