फतेहपुर, अगस्त 3 -- Fatehpur News: बिंदकी। शिव मंदिर और तालाब की भूमि कब्जाने को लेकर मुखर भाजपा सभासद भूमाफियाओं के निशाने में है। उन्हें समझौते करने और हत्या किए जाने की धमकी मिल रही है। दहशतजदा सभासद ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है। नगर के मोहल्ला लंका रोड वार्ड नंबर 18 के वर्तमान भाजपा सभासद मोतीलाल ने समाधान में अफसरों को बताया कि गाटा संख्या 107 के कुछ रकबा में शिवमंदिर है। दबंगों ने मंदिर की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर भवन निर्माण करा डाला। जिम्मेदारों के साथ साठगांठ करके दूसरे गाटा की पैमाइश कराकर गुमराह कर दिया जाता है। इसी तरह 104 गाटा तालाब में दर्ज है, जिसकी भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे ही गाटा संख्या 277 के पुराने तालाब में अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर हल्का लेख...