फतेहपुर, अक्टूबर 23 -- फतेहपुर में मतदान के दौरान झड़प और हंगामा Fatehpur News: फतेहपुर। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में मतदान के दिन कई जगहों पर सपा और भाजपा नेताओं के बीच झड़प, गाली गलौज, धक्का-मुक्की हुई। विजयीपुर ब्लाक में पूरा दिन माहौल तनावपूर्ण रहा। विवाद की सूचना पर डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे। दोनो अधिकारियों के लौटने के बाद शाम को मतदान बंद होने से करीब 10 मिनट पहले फिर विवाद की स्थित बन गई। हालांकि मौजूद भारी पुलिस बल ने स्थित संभाली। जिसके बाद मतदान कर्मी मतपेटियां लेकर पोलिंग बूथ से रवाना हुए। सुबह करीब 10 बजे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान विजयीपुर ब्लाक परिसर में बने पोलिंग बूथ में मतदान करने पहुंचीं थीं। इस दौरान उनके साथ जा रहे समर्थकों को वहां मौजूद सपा नेता नरेश कोरी ने रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ...