फतेहपुर, जुलाई 4 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर थाना के गुरुवल गांव निवासी विक्रम निषाद भाजपा में विजयीपुर मंडल से महामंत्री हैं। बताया कि शुक्रवार शाम किशनपुर बाजार से गांव जा रहे थे तभी महावतपुर असहट के पास बाइक सवार बिंदा निषाद अपने तीन साथियों के साथ पहले बाइक से कट मारते। फिर विरोध करने पर गाली गलौज के बाद लाठी डंडों से पीट दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियो के विरुद्ध केस दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...