फतेहपुर, अक्टूबर 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हसवा में हाईवे किनारे जमीन कब्जाने के विवाद में फायरिंग के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी को बुधवार को हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर कर लिया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार शाम भाजपा नेता जेल से रिहा हो गया। उसे जिला जेल से कानपुर जिला जेल स्थानांतरित किया गया था। बुधवार को जमानत मंजूर होने के बाद शुक्रवार को उसकी रिहाई हुई है। बता दें कि थरियांव थाना के हसवा चौकी के पास 16 सितंबर को हाइवे से सटी जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद बढ़ने पर मारपीट के साथ फायरिंग हुई थी। घटना के वीडियो भी सामने आए थे। पुलिस ने मामले में रिंकू लोहारी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...