फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के अकेलवा चौराहे पर बीते दिनों भाजपा नेता के भाई के साथ हुई मारपीट के मामले में प्रभावी कार्रवाई न करने पर किशनपुर थाना प्रभारी को हटा दिया गया। हालांकि उनको यहां से हटाकर जहानाबाद थाना प्रभारी बनाया गया है। राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने नाराजगी जताते हुए एसपी से थाना प्रभारी को किशनपुर से हटाने की बात कही थी।भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी के भाई के साथ कार सवार लोगों ने मारपीट की थी। जिस पर लूट, अगवा करने का आरोप भी लगा था। पुलिस ने लूट की बात जांच में नकार दी थी। इसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। राज्यमंत्री से शिकायत की थी। बुधवार सुबह एसपी ने तबादला सूची जारी की। योगेश कुमार लंबे समय से पुलिस लाइन में होने के बाद मह...