फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को सदस्य विधान परिषद एवं खंड इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने मीडिया से रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के अंदर इतनी क्षमता नहीं है कि वह प्रत्याशी का चयन भी कर सके। उन्होंने कहा कि न इनके पास चुनाव को लेकर कोई एजेंडा है और न ही कुछ बताने को। उन्होंने सपा के चुनाव एजेंडे का बखान किया। बातचीत में डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि बीते दिनों सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया है कि सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल करने, वित्तविहीन शिक्षकों को उचित वेतन, शिक्षामित्रों को सामान कार्य समान वेतन समेत अधिवक्ताओं, आउटसोर्स कर्मियों आदि के लिए मजबूत कदम उठाए जाएंगे। यह ...