फतेहपुर, अगस्त 11 -- Fatehpur News: हथगाम। हथगाम-थरियांव मार्ग की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा आक्रोशित होकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। जिसको मंगलवार को भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने पहुंचकर पूरा समर्थन दिए जाने का वादा किया। कहा कि इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लिया जाएगा। यदि समस्या का समाधान नहीं होता तो मार्ग जाम भी किया जाएगा। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जिसके चलते बंदीपुर चौराहे पर बाबू सिंह खरहरा के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया गया था। जिसके दूसरे दिन भाकियू टिकैत का समर्थन मिलने के बाद आंदोलन को धा...