फतेहपुर, अगस्त 10 -- Fatehpur News: हथगाम/असोथर। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाली भाकियू अराजनैतिक की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं से निजात को ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की गई। हथगाम ब्लाक में आयोजित बैठक में संजय तिवारी ने कहा कि सफाई कर्मी समय पर गांवों में काम नहीं कर रहे हैं। कूंधन, सरौली, खरकपुर, केशवपुर मेलहैया, पूरे अधारी आदि गांव में अन्ना पशुओं से निजात दिलाने एवं पशुओं को गौशाला ने भेजे जाने से समस्याएं हो रही है, ग्रामीणों को नलों से शुद्ध पानी भी नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने एसडीओ को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन ग्राम पंचायत अधिकारी को सौंपा। यहां पर अजय प्रजापति, रवि मौर्य, लव कुश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं असोथर ब्लाक में आयोजित बैठक में दिनेश सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रेमचंद विश्वकर्मा क...