Fatehpur News: भाऊपुर-बक्सर संपर्क मार्ग होगा दुरुस्त,सर्वे किया
फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: चौडगरा, संवाददाता। मलवां ब्लाक के आधा दर्जन गांव की लाइफ लाइन मानी जाने वाली भाऊपुर-बक्सर संपर्क मार्ग सालों से बदहाल पड़ा हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने समस्याओं को लेकर प्राथमिकता से खबर का प्रकाशित किया था। जिसके बाद अफसरों की टीम ने मार्ग निर्माण कराए जाने के लिए मार्ग का जायजा लिया। 15 साल पूर्व भाऊपुर-बक्सर संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था जिसके बाद पांच साल पूर्व इसके बदहाल होने पर मरम्मतीकरण भी कराया गया। लेकिन मरम्तीकरण के चंद माह में ही यह मार्ग बदहाल होने लगा वर्तमान में यह मार्ग पूरी तरह से बदहाल अवस्था में पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ ही अफसरों से इस मार्ग को बनवाए जाने की मांग की। लेकिन हर बार महज कोरा आश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.