फतेहपुर, अगस्त 14 -- Fatehpur News: बहुआ। दोआबा से गुजरने वाले बांदा-बहराइच हाईवे में कई छोटे-बड़े गड्ढे हो जाने के बावजूद पूरा टोल वसूल किया जा रहा था। इसके बावजूद गड्ढो को भरवाए जाने को लेकर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था। नतीजतन वाहन स्वामियों को आवागमन के दौरान परेशानियों के साथ ही हादसों का भी खतरा मंडरा रहा था। राहगीरों को होने वाली समस्याओं के चलते आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने पड़ताल कर खबर का प्रकाशन किया, जिसके बाद गड्ढो को दुरुस्त करवाना शुरू कर दिया है। जिले से गुजरे बांदा-बहराइच हाईवे के करीब 65 किमी के सफर में गड्ढों के कारण खासी दुश्वारियों का सामना राहगीरों को करना पड़ रहा था। बारिश के समय राहगीरों को गड्ढो के कारण आवागमन में खासी दिक्कते होने के बावजूद इस मार्ग पर स्थित टोल पर पूरी फीस वसूल की जा रही थी। जबक...