फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: मलवां। तेलियानी ब्लाक की ग्राम पंचायत भरसवा में बड़े पैमाने पर पौधरोपण नहीं हुआ है। पंचायत भवन परिसर में बड़ी संख्या में पौधे अब भी पालीबैग सहित खुले मैदान में पड़े हैं। जिससे पौधरोपण महाअभियान की जमीनी हकीकत उजागर हो रही है। खुले में पड़े रहने से कई पौधे सूखने लगे हैं। दोआबा की हरियाली बढ़ाने के लिए सभी विभागों ने 51.31 लाख पौधे रोपित किए जाने का दावा किया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर विभागों के दावों के मुताबिक पौधरोपण पूरा हो चुका है तो भरसवा पंचायत भवन में पड़े यह पौधे किस विभाग के हैं और इन्हें अब तक लगाया क्यों नहीं गया। यह स्थिति शासन के एक पेड़ मां के नाम अभियान की सफलता के दावों पर भी सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीण इस मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जल्द पौधरो...