फतेहपुर, नवम्बर 7 -- Fatehpur News: विजयीपुर। क्षेत्र के सिटकिहा मजरे सिलमी गांव में आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात धनुषयज्ञ की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिवधनुष तोड़ने का दृश्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए, धनुष टूटते ही जय श्रीराम के जयकारों से पूरा रामलीला परिसर गूंज उठा। लीला में सीता ने राम के गले में वरमाला डाली और विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, शिवेश त्रिपाठी, ओमकार पटेल, मैकू पासवान, सुरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...