फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: थरियांव। क्षेत्र के रामपुर थरियांव स्थित बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में रविवार को 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बैंक द्वारा जूनियर ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अजय कुमार गुप्त उन्हे प्रमाण पत्रों, उद्यमिता किट का वितरण किया। साथ ही रोजगार से जुड़कर लाभ को प्रेरित किया। जबकि संदीप कुमार रमण ने प्रशिक्षण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर परीक्षित मौर्य, महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...