फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर तक बढ़ा दी है। इस आदेश के बाद एक सितंबर तक छात्र-छात्राएं अपना बोर्ड परीक्षा शुल्क अध्ययनरत कॉलेजों में जमा करा सकते हैं। तिथि बढ़ने से वंचित रह गए विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड के आदेश के बाद डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि कॉलेजों के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं से प्राप्त बोर्ड परीक्षा शुल्क को किसी कारण कोषागार में जमा नहीं कर पाए हैं वे अब एक सितम्बर की अंतिम तिथि तक शुल्क को जमा करा सकेंगे। यह तिथि पहले 16 अगस्त थी। उन्होंने बताया कि शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेवसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि पांच सितम्बर की मध्य रात्रि 12 बजे है। यह तिथि पहले 20 अगस्त थी। छात्र-छात्राओं की च...