Fatehpur News: बेहतर प्रेशर के लिए लगेंगे एएमआर
फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मुराइनटोला वार्ड के सिविल लाइन इलाके के लोगो को जल्द ही 24 घंटे नलों से पानी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही बेहतर प्रेशर घरों तक पहुंचाने तथा पानी की होने वाली बर्बादी को रोकने के लिए अत्याधुनिक डिजिटल एएमआर (आटोमेटेड मीटर रीडिंग) लगाए जाएंगे। सिविल लाइन इलाके में पायलट प्रोजेक्ट अमृत-2.0 के तहत जलनिगम शहरी द्वारा कराए जाने वाले काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। 6.87 करोड़ से इस योजना के तहत करीब 1067 घरों में 24 घंटे पानी पहुंचाया जाएगा। जिसमें दिए जाने वाले पानी की काउंटिंग किए जाने के लिए नि:शुल्क मीटर लगवाए जा रहे हैं। जिसका काम प्रयागराज की एक संस्था द्वारा किया जा रहा है। एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि घरों में प्रेशर से पानी पहुंचाए जाने के लिए मीटर लगवाए जा रहे हैं। साथ ही टंकी के पाइप में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.