फतेहपुर, सितम्बर 27 -- Fatehpur News: खागा। थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 वर्षीय महिला अपने ढाई वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई। पति ने बताया कि उसकी पत्नी 19 सितंबर को दोपहर करीब 10 बजे घर से काम से निकली थी। वह अपने साथ बेटे रियांश को भी ले गई थी। काफी समय बीतने के बाद दोनों घर नहीं लौटे। उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कई दिनों तक इंतजार करने के बाद वापस न लौटने पर शनिवार को कोतवाली पहुंच तहरीर दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...