Fatehpur News: बेटी के जन्म पर मनाएं खुशी, दें शिक्षा और समान अवसर : डीएम
फतेहपुर, जुलाई 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से 'बेटी है अनमोल, बेटी है भविष्य की डोर' थीम पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां नवजात कन्याओं की माताओं को किट और पौधे भेंटकर सम्मानित किया गया।डीएम ने कहा कि कन्या जन्मोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि बेटी के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश है। बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन, सेना और चिकित्सा समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने नवजात कन्याओं के माता-पिता को बधाई देते हुए बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और समान अवसर देने की अपील की। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.