फतेहपुर, अक्टूबर 8 -- Fatehpur News: मलवां। थाना क्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर गांव के पास गुरुवार को आटा लदे ट्रक की चपेट में आने से 12 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि चार भेड़ें घायल हो गईं। मंझूपुर निवासी वीरेंद्र पाल कानपुर की ओर से भेड़ें चराकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ओखरा कुंवरपुर गांव के पास आटा लदे ट्रक ने भेड़ों को कुचल दिया। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि ट्रक ने भेड़ों को कुचला है। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...