फतेहपुर, अक्टूबर 3 -- Fatehpur News: बिंदकी, संवाददाता। बांदा से कानपुर जा रही कार की एक वाहन से टक्कर के बाद बेकाबू हो गई। ई-रिक्शा समेत कई बाइकों और पैदल सवारों को रौंदते हुए निकल गई। हादसा होते ही मौजूद भीड़ ने कार को रोक लिया। दुर्घटना में घायल महिला, बच्चों समेत सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान लोगो का मजमा लगा रहा। तहसील रोड में सब्जी की दुकानों के पास बांदा से कानपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार बेकाबू हो गई और कई बाइक सवारों, पैदल आने जाने वालों को रौंदते हुए निकलने लगी। दुर्घटना होते ही लोगो में अफरा तफरी मच गई। प्रमुख मार्ग में मौजूद भीड़ ने कार को रोकते हुए पुलिस को सूचना दे दी। कार चालक उसी में सवार महिला व उसका मसूम बच्चा भी मामूली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभ...