Fatehpur News: बुढ़वा मंगल पर गूंजे बजरंगबली के जयकारे, मंदिरों में उमड़ी आस्था
फतेहपुर, सितम्बर 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। मंगल के अवसर पर मंगलवार को जिले भर में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन, आरती और भंडारों का आयोजन किया गया। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। शहर के चौक स्थित हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल पर विशेष आयोजन हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाकर भगवान हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद सामूहिक आरती हुई। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.