Fatehpur News: बुजुर्ग से मारपीट, केस दर्ज
फतेहपुर, जुलाई 4 -- Fatehpur News: गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव निवासी रामचंद्र साहू ने गांव के दीपक, गजानन और मनेंद्र मिश्रा पर उनके पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि एक जुलाई की शाम आरोपियों ने बिना किसी वजह के उनके पिता को गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरु कर दिया। बचाने पहुंचीं उनकी मां लीलावती के साथ भी मारपीट की गई। हमले में पिता की आंख में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें सीएचसी गाजीपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.