फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बुजुर्ग महिलाओं को झांसे में लेकर उनके सोने के जेवरात हड़पने वाले पति-पत्नी को थरियांव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात, नगदी और घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने थरियांव और असोथर क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को थरियांव एसबीआई बैंक के पास 80 वर्षीय राजरानी को आरोपियों ने झांसे में लिया था। आरोपी ने महिला से उसकी पुत्री की तबीयत खराब होने और खागा में इलाज चलने की बात कही। इसके बाद अपनी पत्नी से फोन पर बात कराकर महिला का विश्वास जीता। तंत्र-मंत्र कराने का झांसा देकर महिला की नाक की कील और गले का लाकेट उतरवा लिया और फरार हो गए। रविवार को मुख...