Fatehpur News: बीमारी से तंग राजगीर मिस्त्री ने दी जान
फतेहपुर, अक्टूबर 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। बीमारी से परेशान राजगीर मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला।धौरहरा ग्राम पंचायत के मजरे डोलवन डेरा निवासी 35 वर्षीय सरबिंद निषाद राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। पत्नी गुड़िया ने बताया कि पति पिछले तीन दिन से बीमार थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से इलाज नहीं हो पा रहा था। वह बगल के गांव नरायनपुर में काम करते थे, लेकिन बीमारी के कारण तीन दिन से काम पर नहीं जा पा रहे थे। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह ट्यूबवेल की ओर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम करीब छह बजे खेत से लौट रही एक महिला ने शव पेड़ पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.