Fatehpur News: बीमारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
फतेहपुर, सितम्बर 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। हुसैनगंज थाना के रेरुआ गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। गांव निवासी 40 वर्षीय कुलदीप उर्फ घूरे साहू लंबे समय से बीमारी से परेशान था। कुलदीप घर में अकेले रहता था और उसने अंदर से दरवाजा बंद करके फांसी का फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर न दिखने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब लोगों ने खिड़की से देखा तो युवक फंदे से लटक रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी और शव को नीचे उतारा।
पारिवारिक स्थिति ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चार बहनों में अकेला भाई था और उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। माता-पिता का देहांत काफी समय पहले ही हो चुका था, जिसके कारण वह घर पर अकेला ही जीवन यापन कर रहा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.