Fatehpur News: बीडीओ ने दिया जलभराव से निजात का आश्वासन
फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: खखरेरू। क्षेत्र के रतनपुर ग्राम पंचायत में जलभराव होने के कारण सालों से ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। समस्या से आजिज ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से की जिस पर शुक्रवार को बीडीओ धाता ने पहुंच स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं सुन निस्तारण का आश्वासन दिया। बीते सालों से गांव में जलनिकासी की व्यवस्था को सुद्रढ नहीं किया जा सका था। जिससे ग्रामीणों को बिन बारिश ही जलभराव का सामना करना पड़ता है, जबकि बारिश के समय यहां पर पानी भर जाने के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। जिस पर स्थानीय लोगो द्वारा मामले की शिकायत डीएम से किए जाने के बाद शुक्रवार को बीडीओ धाता राजेंद्र कुमार रतनपुर पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.