Fatehpur News: बीड़ी न देने पर युवक को पीटकर किया लहूलुहान
फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उनवा अधारपुर गांव में बीड़ी न देने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गांव निवासी संजीत गुरुवार देर शाम दुकान से बीड़ी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के एक व्यक्ति ने उससे बीड़ी मांगी, लेकिन मना करने पर वह आगबबूला हो गया। उमेश ने संजीत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.