फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: औंग। बीकमपुर में बांका से हुए जानलेवा हमले में गंभीर घायल हुए चार लोगों के इलाज में कानपुर के हैलट अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि गहरे घावों के साथ भर्ती कराए गए घायलों की मरहम-पट्टी करने के बाद गुरुवार देर रात अस्पताल ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। घायल अस्पताल में ही भर्ती रहने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। घर पहुंचने पर घायलों की हालत देखकर परिजनों में रोष फैल गया। मामले की जानकारी पर शुक्रवार सुबह गांव क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल ने भी नाराजगी जताते हुए शिकायत की। इसके बाद चारों घायलों को दोबारा मेडिकल कॉलेज फतेहपुर में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बुधवार आधी रात बीकमपुर गांव में आशापुर निवासी पवन ने अपने साले राजू को लापता करने के ...