फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता। ब्लाक परिसर में करीब तीन-चार वर्ष पहले बनकर तैयार हुआ किसान कल्याण केंद्र बिजली कनेक्शन के अभाव में अपनी उपयोगिता खोता नजर आ रहा है। केंद्र में कंप्यूटर सिस्टम समेत बिजली के उपकरण लगाए गए हैं और कर्मचारियों की तैनाती भी है लेकिन बिजली नहीं होने से कंप्यूटर शो पीस बने हुए हैं। किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के साथ यहां मौसमी बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरणों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। अलग-अलग योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंचते हैं। इसके बावजूद फार्मर रजिस्ट्री, आधार केवाईसी समेत डिजिटल कार्यों के लिए उन्हें निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि इन कामों के लिए उन्हें बाहर पैसे खर्च करने पड़ते हैं। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि अधिका...