Fatehpur News: बिना पंजीकरण चल रही पैथोलॉजी सीज
फतेहपुर, अक्टूबर 8 -- Fatehpur News: खागा। तहसील क्षेत्र में बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों के संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय और सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार की संयुक्त टीम ने कई निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान उत्तरी कैनाल रोड स्थित स्टार गोल्ड पैथोलॉजी बिना पंजीकरण संचालित मिली। टीम ने तत्काल पैथोलॉजी को सीज कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने तीन अन्य निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और अभिलेखों की भी जांच की। इन अस्पतालों में निर्धारित मानकों की कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने संचालकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक मानक पूरे कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.